दो नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बीते रविवार की संध्या में राष्ट्रीय उच्च पथ 28 सरदारगंज चौक के समीप
मुहर्रम जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवियों ने सड़क पर गुजर रहे कार पर तलवार एवं लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे कार का शीशा टूट गया।साथ ही उपद्रवियों ने अन्य सड़क पर बाइक सवार के साथ भी मारपीट की घटना का अंजाम दिया।इस दौरान घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
कार दम्पति दलसिंहसराय से पटना जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया।पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिग सहित 5 युवक को गिरफ्तार किया है।इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय पर सोमवार प्रेस वार्ता कर बताया कि रविवार की सध्या में कार दंपति आवेदक अमितेश कुमार जो ग्राम बसौली थाना रहिका जिला मधुबनी के रहने वाले हैं के द्वारा दलसिंहसराय थाना में एक लिखित आवेदन देकर सूचना दिया गया कि वह अपनी पत्नी साधना कुमारी एवं पुत्र अंशुमन झा के साथ अपनी चार चक्का वाहन (कार) से मधुबनी से पटना जा रहे थे।
उसी दौरान नवादा मोड एन०एच० 28 के समीप मोहर्रम के जुलुस में कुछ उपद्रवी के द्वारा उनके कार पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। उस जुलुस में करीब 200 लोग शामिल थे। हमला के कारण उनका कार क्षतिग्रस्त हो गया तथा उन्हे चोट भी आई है। ततपश्चात् थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक टीम गठित कर मानवीय आसूचना संकलन एवं चौकीदार से पहचान करवाकर घटना करने वाले कुल 05 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें दो नाबालिग युवक है।जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।साथ ही अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
मो० सज्जाद उम्र 25 वर्ष पे० मो० सलाउद्वीन,तारिक इस्तीयाक उम्र 24 वर्ष पे० स्व० मो० आसीफ,मो० सोनू उम्र 22 वर्ष पे० स्व० मो० सलाउद्वीन सहित दो नाबालिग लड़के है।सभी थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड नं0-06 के निवासी है।
छापामारी दल में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, एसआई मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह,
सुबोध कुमार, रंजीत कुमार सिंह,अन्नु सिंह,नरेश पासवान,रंजीत कुमार,प्रणय कुमार सिंह,
अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस शामिल थे।
अररिया – लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड की बैठक में शशि कुमार हजारी बने जिला उपाध्यक्ष
नजरिया न्यूज़,अररिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 20 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। बैठक...





















