*लोक अदालत मे कुल 315 वादों मे 6182572 रूपये की हुई वसूली
*सफलता के लिए बनाये गये तीन बेंच
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निष्पादन करने से समय व पैसे की वचत होती है।साथ ही ऑन द सपॉट वादों का निबटारा होता है। उक्त बातें शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिला एंव सत्र न्यायधीश शशिकांत राय ने कही। साथ ही लोक अदालत से होने वाले पक्षकारों को फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि लोक अदालत में न तो वकील फीस ओर न ही किसी भी तरह का न्यायिक शुल्क लगता है। दोनों पक्षों के सहमति के आधार पर वादों का निबटारा किया जाता है।साथ ही उन्होंने कहा कि अपने अपने वादों का निबटारा कर परिवार एंव समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करें तथा वही समय एंव पैसे से अपने अपने बच्चे को पढ़ाई में खर्च कर एक योग्य नागरिक बनाएं।वंही समारोह को मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद , कार्यपालक दंडाधिकारी
भाष्कर, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर , महासचिव प्रभात कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी एसडीजेम स ह समिति के प्रभारी सचिव निभा आनंद ने किया।
मौके पर अधिवक्ता मुरारी शरण श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह,संजीत सिंह, सुखराम मोची,लोक अदालत असिस्टेंट गंगेश झा, संगीता झा, पीएलवी अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजीत कुमार, सुप्रिया भारती, प्रियंका कुमारी ने भी सहयोग किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण हेतु कुल 03 पीठ का गठन किया गया था। जिसके माध्यम से कुल 315 वादों का निष्पादन हुआ एवं कुल 6182572 रूपये की वसूली की गई l जिसमें सुलहनीय फौजदारी वाद 81 का निपटारा कराया गया। माप तौल वाद 03 का निपटारा किया गया , जिसमें 15000 रुपये संबंधित विभाग को प्राप्त हुआ । विद्युत के 22 वाद का निस्तारण हुआ, जिसमें विद्युत विभाग को 42000 रुपये प्राप्त हुए, बैंकों के 201 वाद का निस्तारण हुआ जिसमें 6117477 रुपये सेटल्ड हुए। बी एस एन एल के 08 वाद का निपटारा हुआ , जिसमें संबंधित विभाग को 8095 रुपये प्राप्त हुए।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















