= नर्सिंग होम अस्पताल यूएसजी केन्द्र पैथोलॉजी का नियमित निरीक्षण करेगा जिलास्तरीय दल
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 10जुलाई।
*
आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात डीएम किशनगंज तुषार सिंगला ने कही। श्री सिंगला
जिला पदाधिकारी, किशनगंज, शतुषार सिंगला स्वास्थ्य संस्थाओं हेतु प्राप्त पत्राचार पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर, लाइसेंस वैधता आदि की जानकारी भी दी। इस मौके पर
जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में बिहार नैदानिक स्थापन नियमावली, 2013 के तहत नर्सिंग होम/अस्पताल / यू०एस०जी० केन्द्र / पैथोलॉजी के संचालकों को निम्नरूपेण से प्रमाण-पत्र वितरित किया गया:
1. 10 नव निबंधित नर्सिंग होम, जिसमें 08 संचालक एवं उसके 08 चिकित्सक उपस्थित हुये, तदोपरान्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। शेष 02 नर्सिंग होम के चिकित्सक उपस्थित नहीं हुए, जिस कारण प्रमाण-पत्र प्रदान नही किया गया।
2. 01 नव निबंधित अस्पताल, जिसके संचालक एवं चिकित्सक उपस्थित हुए, प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
3. 02 नव निबंधित पॉली क्लीनिक, जिसके संचालक एवं चिकित्सक उपस्थित हुए. प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
प्रमाणपत्र प्रदान करते किशनगंज डीएम श्री तुषार सिंगला -नजरिया न्यूज
4. 05 नव निबंधित यू०एस०जी० केन्द्र, जिसके 02 संचालक एवं चिकित्सक उपस्थित हुये, प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। शेष 03 यू०एस०जी० केन्द्र के चिकित्सक अनुपस्थित थे, जिस कारण प्रमाण-पत्र प्रदान नहीं किया गया।
5. 05 नव निबंधित पैथोलॉजी, जिसमें 01 संचालक एवं उसके चिकित्सक उपस्थित हुये, प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। शेष 04 पैथोलॉजी के चिकित्सक अनुपस्थित थे, जिस कारण प्रमाण-पत्र प्रदान नही किया गया।
6. 12 नर्सिंग होम का नवीकरण, जिसमें 09 संचालक एवं उसके चिकित्सक उपस्थित हुए, प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। शेष 03 नर्सिंग होम के चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये, जिस कारण प्रमाण-पत्र प्रदान नही किया गया।
प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद किशनगंज डीएम श्री तुषार सिंगला के साथ सभी संचालक -नजरिया न्यूज
सख्ती :
* एक पैथोलॉजी का नवीकरण, संचालक उपस्थित थे लेकिन उनके चिकित्सक उपस्थित नही थे। इसलिए प्रमाणपत्र प्रदान नही किया गया। वहीं 09 एक्सरे सेंटर का लाईसेंस की वैधता समाप्त होने की जानकारी नवीकरण करने हेतु सूचित करने का निर्देश डीएम श्री तुषार सिंगला ने दिया।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विवरण:
1. कुल निबंधित नर्सिंग होम-101
2. कुल निबंधित अस्पताल-01
3. कुल निबंधित यूएसजी केन्द्र-45
4. कुल निबंधित ओपीडी क्लिनिक-05
5. कुल निबंधित पैथोलॉजी-45