अमित सिंह जितेन्द्र, नजरिया न्यूज ब्यूरो, प्रतापगढ़, 10जुलाई।
आज संध्या लगभग पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग गांवों में 10लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों और सोशल मीडिया के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आज 10 लोगो की मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के दंपत्ति सुमन उम्र 45 वर्ष पत्नी अर्जुन और अर्जुन उम्र 48 वर्ष पुत्र श्रीराम, निवासी पुरषोत्तमपुर जयसिंहगढ़ पति और पत्नी धान की रोपाई करके खेत से लौटते समय रास्ते मे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई।
शोकाकुल परिजन और ग्रामीण -सोशल मीडिया
अमहरा गांव, थाना क्षेत्र कंधई की रामप्यारी उम्र लगभग 52 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।इसी तरह मानिकपुर में 3 ,फतनपुर 1,जेठवारा 1,अंतू 1,संग्रामगढ़ में 1 मौत और कुल 10 लोगों की मौत कई खबर है।
आज शाम लगभग 5 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जनपद में यह दैवी आपदा हुई।





















