**थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार सहित देश भर में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम नामक तीन नए कानून एक जुलाई से लागू हो गया है।उक्त नए कानून के लागू होने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष कुमार रंजन ने नए कानून की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस कानून ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। अब लोगों को थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। अब पीड़ित व्यक्ति घटनास्थल से या घर बैठे ई-मेल के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं।वंही तीन दिनों के अंदर आवेदक को थाने में उपस्थित होकर आवेदन पर अपना हस्ताक्षर करना होगा।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी कोई तरह की घटना घटित होती है तो घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य से कोई लोग छेड़छाड़ ना करें और पुलिस को सूचना दे।अविलंब पुलिस जाएगी और अपना कार्य करेगी।पीड़ित अपने आवेदन पर अपना मोबाइल फोन नम्बर, ईमेल एवं अपने गवाह का भी मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी एड्रेस डालना होगा।अब नए कानून के तहत आवेदक को एफआईआर का एक प्रति पाने का अधिकार है।
इस कदम का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।
ई-मेल पर आवेदन प्राप्त होने के बाद, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी और घटनास्थल पर पहुंचेगी। ई-मेल पर वैसा ही रिप्लाई मिलेगा जैसा थाने में आवेदन देने पर मिलता है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने कहा कि ई-मेल के माध्यम से आवेदन मांगने के पीछे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण भी संभव हो सकेगा। इससे लोगों को थाने के चक्कर लगाने और चढ़ावा देने की समस्या से निजात मिलेगी।वंही थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से नए कानून के बारे में जन जन तक पहुँचाने की अपील की।
बैठक के उपरांत तीनों नए कानून से सम्बंधित दस्तावेज का प्रारूप उपस्थित सभी लोगों को दिया गया।वंही महिला पुलिस पदाधिकारी अन्नू कुमारी ने नए कानून से सम्बंधित दस्तावेज का प्रारूप को उपस्थित महिलाओं को दिया।
मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















