= 30जून को लगभग छह बजे हुआ हादसा
= मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है
मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता, नजरिया न्यूज, 30जून।
मथुरा के कृष्णा विहार कोलोनी में पानी की टंकी गिरने से 12 लोग घायल हुए हैं। हादसा 30जून को लगभग छह बजे का बताया जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि रिहायशी इलाक़े में दो लाख 50 हज़ार लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी गिरने से कम से कम 12 लोगों को चोटें लगी हैंं।मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा, “घटना बड़ी है इसलिए अभी हमलोग देख रहे हैं कि कोई अंदर दबा न हो. उसके लिए हमारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। इसमें फ़ायर की टीम पुलिस और जल निगम की टीम काम कर रही हैं। हमने आर्मी की भी मदद मांगी है.”





















