समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार सरकार के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को अनुमंडल अंतर्गत विद्यापतिनगर प्रखंड के दमदमा गांव में बीते दिन बिजली पोल में करंट के चपेट में आने से हुई लाल बाबू सिंह के पुत्र दुर्गानंद की हुई दर्दनाक मौत से पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया और घटना की जानकारी लेकर पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हज़ार का चेक मृतक के पिता को दिया। वही सोठगामा गाँव में भी पोल से टकराकर बाइक सवार मदन सहनी के युवा पुत्र महावीर सहनी की हुई दुखद मौत से पीड़ित परिजन से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया और 20 हज़ार का चेक परिजन को दिया।
इसी प्रकार इसी गांव में सुजीत साह उर्फ़ भुल्ला की लू लगने से हुई मौत पर उनके परिजन मुन्नी देवी को 20 हज़ार का चेक दिया।साथ ही मंत्री ने चमथा गांव में मनराम सिंह के माता के निधन पर उनके घर पहुचकर सांत्वना दिया। साथ ही मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी एवं प्रखंड क्षेत्र के पत्रकार पदमाकर सिंह लाला के पिता और साहित्यकार सेवा निवृत शिक्षक डा सुधीर सिंह के निधन पर उनके घर पहुच का परिजन से मिले और सांत्वना दिया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि डॉ सुधीर सिंह साहित्य के क्षेत्र में जाने जाते थे। वही मरवा गांव में गुड्डू के घर एक सादी समारोह में भी भाग लिया। मौक़े पर हरिश्चंद्र पोद्दार, धीरेंद्र कुमार सिंह, राम उदगार महतो, अरुण साह, बेनी कुवार, बोबी सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश राय आदि मौजूद थे।
किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा
वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज 21जुलाई 2026। धान अधिप्राप्ति विपणन वर्ष 2025-26 में चावल आपूर्ति की समीक्षा डीएम किशनगंज...






















