समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से शशिकांत राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दलसिंहसराय की अध्यक्षता में बुधवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश शशिकांत राय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों , अधिवक्तागणों एवं आम लोगों को यह शपथ दिलाया कि वे कभी भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग या अन्य किसी भी प्रकार के नशीली उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे।साथ ही अपने परिजनों या परिचितों को भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अन्य नशीली उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। वे अपने कार्यालय परिसर को नशा मुक्त रखेंगे और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने नशीली दवाओं के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने नशीली दवाओं के अवैध तस्करी के रोकथाम हेतु भी आमजनों से अपील किया।
आयोजित कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश प्रथम कविता कुमारी, अवर न्यायाधीश तृतीय विवेक चंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आंनद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर,महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, अधिवक्ता शिवशंकर प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार सिंह, प्रभात कुमार मिश्र,कार्यालय कर्मी श्रीराम सिंह, रामानंद चौधरी, राम विनोद महतो, मक्केश्वर कुमार, गंगेश झा, प्रकाश रंजन, राजीव रंजन , चंदन मिश्रा, संगीता झा, रामप्रवेश राय एवं पी एल भी सुभाष चंद्र पासवान आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर उपकारा, दलसिंहसराय के परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने नशीली दवाओं के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तारपूर्वक कैदियों, जेल पदाधिकारियों, कर्मियों को बताया।साथ ही नशीली दवाओं के अवैध तस्करी के रोकथाम हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा किया। उन्होंने अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जेल के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा कैदियों को शपथ दिलाया कि वे कभी नशीली दवाओं का सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों / परिचितों को नशीली दवाओं का सेवन नहीं करने हेतु जागरूक करेंगे।मौके पर पारा विधिक स्वयं सेवक धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित थे ।
बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित
पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, वंशावली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, षष्ठम राज्य वित्त आयोग...






















