प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता,26जून।
सरकार की किरकिरी के बाद और प्रतिपक्ष के कड़े तेवर को देखते हुए भारत सरकार ऐक्शन मूड में हैं। परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई की टीम चार चरणों में मामले की जांच कर रही है। बिहार और गुजरात में सीबीआई अधिकारी पहुंच गए हैं।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक पद से हटा दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक
नीट, यूजीसी, नेट परीक्षा में गड़बड़ी पर आरएसएस- प्रतिपक्ष के कड़े तेवर और परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के बाद भारत सरकार द्वारा कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। जांच के लिए बिहार और गुजरात में सीबीआई अधिकारी पहुंच गए हैं।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक पद से हटा दिया गया है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, पदच्युत महानिदेशक , राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी।
कहा जा रहा है कि पिछले साल 11 जून, रविवार की रात जब ख़त्म होने को थी, उस समय देश के कुछ शीर्ष नौकरशाहों की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ।
छुट्टी वाले दिन और वो भी देर रात गए जारी हुए, इस नियुक्ति आदेश की छत्तीसगढ़ में ख़ूब चर्चा थी।
असल में इस आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह का नाम भी शामिल था, जिन्हें खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद से हटा कर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।
भाजपा के नेता कहते हैं, “ठीक साल भर बाद, शनिवार की रात सुबोध कुमार सिंह को जिस तरह से उनके पद से हटाया गया, इसकी उम्मीद हम लोगों को नहीं थी।ऐसा लगता है कि डैमेज कंट्रोल करने के लिए सुबोध कुमार सिंह जैसे काबिल अफ़सर को निशाना बनाया गया। छत्तीसगढ़ में रहते हुए वे लगभग निर्विवाद अफ़सरों में रहे हैं।





















