अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर किया न्यायिक कार्य
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य बार एसोसिएशन पटना के आदेशानुसार अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ दलसिंहसराय की ओर से बुधवार को छपरा में अधिवक्ता की हत्या एवं एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट लागू करने को लेकर न्यायिक कार्य काला बिल्ला लगाकर किया गया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्ण रूपेण अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए बल दिया गया।साथ ही अधिवक्ताओं ने एक सुर में सरकार से मांग की गई कि जल्द ही अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू हो। क्योंकि आए दिन रोज अधिवक्ताओं के साथ मारपीट एवं उनकी हत्या की घटना हो रही है। उनके परिवार को देखने व मदद करने वाला भी कोई नहीं होता है। अधिवक्ता दूसरे के लिए लड़ते हैं और उनके अधिकारों की सुरक्षा करते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा करने वाला कोई नहीं होता। इसलिए जल्द से जल्द बिहार में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू हो।मौके पर सभा में महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ झा, नवल किशोर सिंह, शिव शंकर वर्मा, संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार नायक, रामप्रीत दास, संघ के संयुक्त सचिव प्रभात कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, राम सकल महतो, सहायक सचिव अनुज कुमार बिट्टू, सदस्य शांति कुमारी, उमेश राय, मनोज साह, मोहम्मद समीर अंसारी, जयकांत प्रसाद सिंह, संजीत सिंह, रंभा सिंह, उषा वर्मा, प्रदीप राय, दिनेश कुमार, संतोष सिंह, अंकेक्षक संत कुमार राय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उदय केतु चौधरी,हीरा चौधरी, ओम प्रकाश, अभय झा, राजू रंजन पूर्व, सुरेश प्रसाद, अमलेन्दू भूषण सिंन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, राजीव रंजन सिंन्हा, राजकुमार महतो, महेश महतो, भूषण कुमार, सतीश कुमार, विवेक कुमार, मधुकांत चौधरी, समरजीत कुमार, शोभा कांत राय, नरेश ठाकुर, उमेश ठाकुर, शिवचंद्र प्रसाद सिंह, धनेश्वर दास, सुरेंद्र राय, चंदेश्वर प्रसाद राय, उग्र नारायण कमल, अजय चौरसिया, विजय कुमार शर्मा, सुमन कुमार चौधरी, दीपक चौधरी, आकाश कुमार, सुनील सिंह, सुनील चौधरी, अर्जुन कुमार सहित संघ के सभी सदस्य मौजूद थे।
बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित
पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, वंशावली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, षष्ठम राज्य वित्त आयोग...




















