समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
प्रखंड क्षेत्र के कई सड़क मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटना से कई लोगों की जान गवानी पड़ी तो कई लोग दिव्यांग का शिकार हो गए।
इसी दौरान संवेदना व्यक्त करते हुए क्षेत्र संख्या 27 के जिला पार्षद सदस्य सुनीता शर्मा ने मंगलवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी को आए दिन सड़क दुर्घटना से अवगत कराते हुए एक आवेदन देकर अनुमंडल के कई मार्ग पर घटनास्थल सहित कई संभावित घटना स्थल मार्ग रंबल स्ट्रिप्स ब्रेकर बनवाने का अनुरोध किया।वंही अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने अतिशीघ्र ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया।मौके पर समाजसेवी संजय महतो, पंचायत प्रतिनिधि बीरेंद्र पासवान,शुभकरण राय, अजय कुमार, अनिल कुमार शर्मा एवं सूरज शर्मा मौजूद थे।
कुआरी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
नजरिया न्यूज़, कुआरी /अररिया। कुर्साकांटा प्रखंड की कुआरी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश...






















