नजरिया न्यूज अररिया। बिहार में 79 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक का भी ताबदला किया गया है।इसको लेकर गृह विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी। जिसमें अररिया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह को समादेष्टा बिहार सशस्त्र पुलिस (महिला) सासाराम भेजा गया।
वही अमित रंजन को अररिया का नया एसपी बनाया गया है। वे 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे भागलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।