- अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय एवं छत्र धारी इंटर स्कूल परिसर में संविधान दिवस आयोजित
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से गुरुवार को संविधान दिवस का आयोजन अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में नरेंद्र कुमार यादव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार यादव द्वारा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पारा विधिक स्वयं सेवकगण एवं आमलोग को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम मनीष कुमार,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय राहुल कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन कार्तिकेय केसरवानी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन, न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी अनुज कुमार एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण मक्केश्वर प्रसाद, अमजद भारती, गंगेश झा, चंदन मिश्रा, मोहम्मद अली, सुभाष कुमार, प्रकाश रंजन, चंद्रकेतु प्रसाद, विजय कुमार सिंह, हरीश कुमार, विकास कुमार राय, सुनील कुमार शर्मा, रवि राज, चांद प्रसाद , नीरज कुमार, रवि कुमार, सौरभ कुमार , सौरभ सिन्हा, कृष्ण कुमार, मूल शंकर इत्यादि अधिवक्तागण शिव शंकर प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार नायक, मनोज कुमार साह, अमित भारद्वाज, अमन द्विवेदी, आकाश कुमार आदि , पारा विधिक स्वयं सेवकगण संजीत कुमार सहित आमलोग मौजूद थे । वहीं दूसरी ओर छत्रधारी इंटर विद्यालय, दलसिंहसराय के परिसर में भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया ।
पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह द्वारा छात्रों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराया। उन्होंने छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों को विस्तार पूर्वक बताया तथा उन्होंने भारतीय संविधान का संक्षिप्त जानकारी छात्रों को दिया । कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अमेय प्रसन्न कुमार चंद्रस, अन्य अध्यापकगण विकास कुमार, अशोक कुमार, उमेश कुमार राय, मुन्ना कुमार सहनी, राम कुमार, कुंदन कुमार, श्रीप्रकाश , पीयूष कुमार, मिताली कुमारी, प्रियंका कुमारी, टिंकू कुमार, विभा कुमारी, जगन्नाथ यादव, शिखा भारती, पारा विधिक स्वयं सेवकगण जितेंद्र कुमार सिंह सहित विद्यालय के विद्यार्थीगण सम्मिलित हुए।





















