नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आज समापन पूरी भव्यता के साथ हुआ।गुरुवार को अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, स्वच्छता से सम्बन्धित शपथ समारोह तथा सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से आए हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ विवेक कुमार ने कहा कि आज हमें स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए स्वच्छता को अपनाने की नितांत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के साथ – साथ आज हमें नशा को भी दूर भगाना है। इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में संदेश जाता है कि हमें स्वस्थ देश बनाने के लिए क्या करना है।प्रधानाचार्य डॉ अनन्त कुमार सिंह ने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूँ राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी सदस्यों को जिन्होंने छह दिनों से चल रहे इस तरह के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आर्य सिन्धु ने कहा भारत कि युवा एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हमारे महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने लगातार छह दिनों तक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसके अंतर्गत उन्होंने दिनांक 21 से 26 तक स्वच्छता रैली, अध्ययनकक्ष, खेल मैदान एवम महाविद्यालय परिसर की सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक, गोद लिए हुए ग्राम की सफाई, जल निकायों की सफाई, महान विभूतियों की मूर्ति की साफ़- सफाई दीवार चित्रण, आसपास के पर्यटक स्थल की सफाई, स्वच्छता प्लेज अनुपयोगी चीजों से कला तथा पलोग रन आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम किए गए. कार्यक्रम में डॉ कपिलदेव कुमार पासवान, डॉ कुमारी सीमा, डॉ रंजय कुमार सिंह, डॉ खुशबू कुमारी, डॉ ज्योति कुमारी, डॉ लीना कुमारी, डॉ रामनरेश पासवान, डॉ धर्मव्रत चौधरी, डॉ मनोज विद्यासागर, डॉ चाँदनी कुमारी, डॉ सुभाष कुमार, डॉ प्रनुति, डॉ अभय नाथ पाठक,डॉ प्रदीप तिवारी,भवानी तिवारी, अभिनव सिन्हा, ओमप्रकाश पंडित, श्रवण मिश्रा,अभिमन्यु सिंह, मनीष कुमार सिंह,निलेश कुमार यादव ,अंजलि मिश्र, छोटी कुमारी, शिवम कुमार, कुंदन राज,सुहानी कुमारी, गुलशन कुमार, अम्बर राज , कुमार सिंह, पिंटू कुमार, परिधि पराशर, अनुपम कुमारी, सोनी कुमारी, निक्की कुमारी, चाँदनी कुमारी अनुपम कुमारी
, अस्मिता कुमारी, आनंद कुमार राय, सुदर्शन कुमार, रुचि कुमारी करिश्मा कुमारी, डॉ नवनीत कुमार सिंह, आदित्य कुमार चौधरी ,अंजलि मिश्र, छोटी कुमारी, शिवम कुमार, कुंदन राज, गुलशन कुमार, अम्बर कुमार, कुमार सिंह, पिंटू कुमार, परिधि पराशर, अनुपम कुमारी, सोनी कुमारी, निक्की कुमारी, चाँदनी कुमारी, आदि सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे.





















