नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डा कुमार आशीष द्वारा सहरसा जिलान्तर्गत सदर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक, सहरसा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, सहरसा एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, सहरसा-सह-पर्यवेक्षी पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित पंजियों एवं संचिकाओं का समुचित तरीके से संधारित करते हुये अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया है। थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर अगले माह निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया। सदर थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ता को प्रत्येक माह कम-से-कम 10 कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिये।
लंबित पुरानी शिकायतों का भी निपटारा करने का निर्देश दिये। निरीक्षण के क्रम में सदर थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों का समावेश करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने हेतु निर्देश दिया गया है। थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये। उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
फारबिसगंज (अररिया) – संविधान के मूल्यों का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, निकाली प्रभात फेरी
संविधान दिवस पर मध्य विद्यालय घीवहा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिया संदेश रंजीत ठाकुर,...





















