नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार। संविधान दिवस के अवसर पर एम.एल.टी. कॉलेज के बीएड प्रशाल में युवा कांग्रेस जिला कमिटी के तत्वावधान में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं ‘संविधान पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस सहरसा के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने की, जबकि संचालन कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिंकु आनंद ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.एल.टी. कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष सुप्रिया सिन्हा एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष कुमार शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात ‘संविधान पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के निर्माण, उसके मूल उद्देश्यों, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष सुप्रिया सिन्हा ने कहा कि लगभग तीन वर्षों के व्यापक विचार-विमर्श, सामाजिक अध्ययन और गहन मंथन के बाद भारत का संविधान तैयार हुआ। संविधान निर्माण में समाज के हाशिए पर खड़े और वंचित वर्गों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के माध्यम से एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया है।बीएड विभाग के व्याख्याता डॉ. ए.एन. पांडेय ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों के वर्षों के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है कि आज भारत के पास एक ऐसा संविधान है, जो देश की मूल आत्मा और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि 26 नवंबर भारतीय लोकतंत्र और गणतंत्र के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन भारत के संविधान का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था। संविधान की रक्षा करना और उसकी संप्रभुता एवं मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी भारतीयों का संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना बेहद जरूरी है।वहीं, कार्यक्रम के संचालक एवं कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिंकु आनंद ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच संविधान पर चर्चा करना बेहद आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ी संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, उसके उद्देश्यों और निर्माण के दौरान सामने आई चुनौतियों को गहराई से समझ सके।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला महासचिव डेविड यादव, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष बंटी झा, शाभवी वानी, स्मिता कुमारी, रानी कुमारी, स्नेहा कुमारी, आरती कुमारी, मोनी कुमारी, तेज नारायण कुमार, रिशव राज, सागर कुमार, अनुज कुमार, अतुल कुमार, प्रीतम कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
फारबिसगंज (अररिया) – संविधान के मूल्यों का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, निकाली प्रभात फेरी
संविधान दिवस पर मध्य विद्यालय घीवहा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिया संदेश रंजीत ठाकुर,...





















