वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
व्यवहार न्यायालय परिसर में दिनांक -13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।विगत कुछ दिनों में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर द्वारा विभिन्न बैठक की गई है। इसी क्रम गुरुवार दिनांक – 30.05.2024 को सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई जिसमें नोटिस का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराने निर्देश दिया गया।ज्ञात हो की व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में दिनांक – 13.07.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा,जिसमें दावा वाद, अपराधिक शमनीय वाद,चेक बाउंस के मामले, विधुत विभाग के मामले, पारिवारिक मामले (तलाक वाले मामले को छोड़कर),बैंक ऋण एवं टेलीफोन बिल से संबंधित मामले एवं अन्य वाद/ विवाद जो सुलह्नीय/शमनीय प्रकृति का हो का निष्पादन आपसी समझौता से मामले को समाप्त किया जाता है।
फुलकाहा में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 84 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
- SSB फुलकाहा की विशेष गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ 187 के पास की कार्रवाई, शराब के साथ हीरो स्प्लेंडर...




















