• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
बिहार -किशनगंज-घर पर ही सरकारी चिकित्सक कर रहे इलाज

बिहार -किशनगंज-घर पर ही सरकारी चिकित्सक कर रहे इलाज

May 30, 2024

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

September 16, 2026

महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

September 16, 2026

अररिया पलासी मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

September 16, 2026
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

September 16, 2026
अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

September 15, 2026

अररिया पलासी डेहटी दक्षिण पंचायत में सहयोग शिविर,जनसमस्याओं के समाढाधान को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

September 15, 2026
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

September 13, 2026
सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

September 13, 2026

पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश

September 12, 2026

पलासी डिग्री कॉलेज से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा रहेगा याद : प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन

September 12, 2026

बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा सुरक्षा को लेकर पलासी में आंगनवाड़ी कर्मियों का उन्मुखीकरण

September 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 17, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

बिहार -किशनगंज-घर पर ही सरकारी चिकित्सक कर रहे इलाज

by Kumar Shrivastav
May 30, 2024
0
बिहार -किशनगंज-घर पर ही सरकारी चिकित्सक कर रहे इलाज
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 801

=सप्ताह के सभी दिन टेलीमेडिसीन की सुविधाएं उपलब्ध
= इसके माध्यम से घर बैठे फ्री में इलाज सरकारी चिकित्सकों से करवा सकते हैं

= इसके लिए अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ती है- लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं

बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता, नजरिया न्यूज किशनगंज, 29 मई ।

ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सामुदायिक स्तर पर निवारक और विकास सेवाएं प्रदान करने का माध्यम है। सप्ताह के सभी दिन टेलीमेडिसीन की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से घर बैठे अपना फ्री में इलाज सरकारी चिकित्सकों से करवा सकते हैं। इसके लिए अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ती है। लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में प्रजनन, मातृ, नवजात, बच्चे और किशोर स्वास्थ्य, संचारी और गैर संचारी रोग के लिए बुनियादी स्वास्थ्य और परामर्श सेवाएं शामिल हैं। पोषण के तहत इसमें विकास की निगरानी, स्तनपान और पूरक आहार, मातृ पोषण, सूक्ष्म पोषक तत्व आदि से संबंधित सेवाएं और परामर्श, बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन का विकास, उम्र के अनुकूल खेल और संचार, स्वच्छता को बढ़ावा देने, हाथ धोने, सुरक्षित पेयजल और शौचालयों के उपयोग आदि शामिल हैं।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी अपनी ओर से लगातार प्रयासरत हैं। हालांकि अब ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती एवं धातृ महिलाओं के अलावा उनके परिजनों को जागरूक होने जरूरत है। सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रसव पूर्व प्रबंधन बहुत ही जरूरी है। जिसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों में उचित परामर्श, जांच एवं दवा निःशुल्क उपलब्ध हैं। वहीं आरोग्य दिवस के दिन जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गर्भवती , धात्री माता , किशोरी , एवं बच्चों के टीकाकरण के साथ विस्तार से जानकारी दी गई। जिसका अनुश्रवन जिलास्तर से डीआईओ डॉ देवेन्द्र कुमार एवं एमओआईसी , बीएचएम् , बीसीएम् , महिला पर्यवेक्षिका तथा सहयोगी संस्था के कर्मियों के द्वारा किया गया है।

लाभार्थियों को एक दिन पूर्व सूचित कर आयोजित किये जाते हैं सत्र-
सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया सामुदायिक स्तर पर माह में एक बार आंगनबाडी/चिह्नित केन्द्रों पर वीएचएसएनडी का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र की एएनएम, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा तैयार की गई लाभार्थी सूची के आधार पर अपने पोषण क्षेत्र के लिए मासिक वीएचएसएनडी योजना तैयार की जाती है। आयोजित सत्र की तिथि और समय आंगनबाड़ी केंद्रों और उप केंद्रों में सेवा प्रदाता और उनके नाम के साथ प्रदर्शित की जाती है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एमसीपी कार्ड के साथ वीएचएसएनडी सत्र आयोजन स्थल पर एक दिन पूर्व लाभार्थियों को सूचित करती हैं। योजना के अनुसार सत्र के दौरान वीएचएसएनडी में सभी आवश्यक गतिविधियों और सेवा वितरण के लिए दवाएं और आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है। सत्र कम से कम चार घंटे के लिए आयोजित किया जाता है। जिसमें से कम से कम एक घंटा समूह परामर्श सत्र के लिए समर्पित होता है।
स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता–
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार ने आरोग्य दिवस के निरिक्षण के दौरान बताया की उक्त कार्यक्रम में न सिर्फ टीकाकरण बल्कि एएनसी एवं सभी एएनएम द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, एनीमिया, टीकाकरण, प्रसव पूर्व तैयारी, उच्च जोख़िम वाले गर्भावस्था के अलावा धातृ महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान कराना क्यों जरूरी है, इसके संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की जाती है । पहले 6 माह तक नियमित रूप से शिशुओं को स्तनपान कराने से उसे कई तरह के संक्रमण से बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
आरोग्य दिवस के दिन सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध–
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोग्य दिवस के दिन स्थानीय प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के सहयोग से गर्भवती माताओं की जांच की जाती है । प्रसव पूर्व जांच से लेकर प्रसव कराने तक की बेहतर व्यवस्था स्थानीय स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध कराई गई है। गर्भवती होने से लेकर प्रसव काल तक कुछ बातों का ध्यान रखना अतिआवश्यक होता है। गर्भवती महिलाओं को प्रोटीनयुक्त आहार का जरूर सेवन करना चाहिए।

टेलीमेडिसीन के माध्यम से फ्री में करायें इलाज-
जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया प्रचंड गर्मी के समय में अस्पताल जान असहज महसूस होता है ऐसी स्थिति में सामुदायिक स्तर पर सरकार द्वारा संचालित टेलीमेडिसीन कार्यक्रम एक साथ कई आयामों एवं उद्देश्यों को पूरा करता है। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के मौके पर तथा सप्ताह के सभी दिन टेलीमेडिसीन की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से घर बैठे अपना फ्री में इलाज सरकारी चिकित्सकों से करवा सकते हैं। इसके लिए अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ती है। लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं।

Share this on WhatsApp
Share199Tweet125Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

by Office Araria
September 16, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...

अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

by Office Araria
September 15, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई। वार्ड...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

September 16, 2026

महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

September 16, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप
  • अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप
  • महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
  • अररिया पलासी मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In