नजरिया न्यूज सीतामढ़ी। सीतामढ़ी पुलिस ने लाखों रूपये लूट मामले के आरोपी को गिरफतार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई राशि में से 98000 रुपिया भी बरामद किया गया है। इस मामले में सदर एस डी पी ओ सीतामढी राम कृष्ण ने बताया कि 2 मई को मेजारगंज थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी मनोज कुमार को चार पांच नक़ाब पोश बदमाशों ने हाथियार के बल पर बस से उतार कर ले गए और उनके पास रखे 12 लाख रुपए छीनने की कोशिश करने लगे।
बाइट -सदर एस डी पी ओ राम कृष्ण
विरोध करने पर नक़ाब पोश बदमाशों ने मनोज कुमार के पेट में गोली दी और चलते बने। नक़ाब पोश बदमाशों ने इस घटना को सहियारा थाना क्षेत्र के पोखड़भिंडा मोड़ के बांस घाट के नज़दीक अंजान दिया। इस मामले में पीड़ित मनोज कुमार द्वारा थाने में आवेदन दीया गया था, जिसके आलोक में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।
टीम ने इस घटना में शामिल अपराधी अरविंद कुमार एवम मनोज कुमार को गिरफतार कर जेल साथ ही उनकी निशान दही पर छुपा कर रखा गया 98000 रुपिया भी बरामद किया गया।






















