कुशेश्वरस्थान / दरभंगा : 13 माई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कुशेश्वरस्थान एनडीए गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी शांभवी चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए एक मई को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुशेश्वरस्थान पहुंच रहे हैं। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दिया गया है।इस बाबत पूर्वी बीडीओ किशोर कुमार एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के खेल मैदान में स्थल निरीक्षण किया।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, के साथ लोजपा (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी…
कार्यक्रम की तैयारी के लिए हेलीपैड एवं मंच निर्माण करने हेतु उपर्युक्त स्थान का चयन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी के साथ लोजपा (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी उपस्थित रहेंगे। मौके पर पूर्वी सीओ गोपाल पासवान, जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत झा उपस्थित थे।