नजरिया न्यूज। भरगामा।
मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड के मानुलहपट्टी राधा कृष्ण मंदिर से अतिसंवेदनशील बुथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरनिया स्कूल तक बीडीओ शशिभूषण सुमन के अगुवाई में जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जबकि जीवीका दीदी द्वारा रंगोली बनाकर लोगों को मततान के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीविका दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर विजिट, पदयात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।
बीडीओ शशि भूषण सुमन ने जागरुकता अभियान के दौरान कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए चुनाव में आप अपनी भागीदारियां बढाएं। आपका एक-एक मत कीमती है इसे बर्बाद नहीं होने दें। किसी के दबाव व भयमुक्त माहौल में मतदान करें। किसी के बहकावे में ना आए
मतदान अपनी स्वेच्छा से करें। मतदान केंद्र पर किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो अविलंब इसकी सुचना दें।
जीविका दीदीयों ने स्लोगन व नारे लिखे तख्ती लहरा रही थी। नारों में खासकर बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। लोकतंत्र के सारथी हैं हम। जीविका दीदी ने ठाना है मतदान करने जाना है। जीवीका दीदी ने डोर-टू-डोर विजीट आदि के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस क्रम में यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक दीदी अपने बगल के घर के पांच व्यस्क मतदाताओं को उनके घर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी।
जागरूकता अभियान में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुषमा कुमारी, बीपीएम दिगंबर प्रसाद यादव, कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार, पावस पवन, डोली रानी, रानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, सपना कुमारी, सुमन कुमार, रमन कुमार, कविता देवी, मुन्नी देवी, अनवरी खातून, संतोष कुमार चौपाल ,भारती देवी एवं ग्राम संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे।























