*बिरसिंहपुर पाली के सगरा तालाब पर छठी मैया की भक्ति में डूबे पाली के आम जन और SECL के मुख्य अधिकारी GM और उनका परिवार, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना*
*ठेकुआ, कसार, फल-फूल और पारंपरिक पकवानों से सजे सूप-दउरा, छठी मैया की आराधना के बाद अब सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं*
लोक आस्था पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पाली के सगरा तालाब घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। छठ व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
छठ महापर्व में पवित्रता और शुद्धता का विशेष महत्व होता है। इस पर्व के लिए घरों में कई प्रकार के पारंपरिक प्रसाद और पकवान तैयार किए जाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख ठेकुआ, जिसे छठी मैया का विशेष प्रसाद माना जाता है। इसके अलावा गेहूं के आटे और गुड़ से बनने वाला कसार, गुड़ की खीर, चावल की खीर, पूड़ी और अन्य पारंपरिक पकवान भी तैयार किए जाते हैं।
*पूजा में उपयोग होने वाली प्रमुख सामग्री*
छठ पूजा में बांस का सूप, बांस का दउरा, पीतल या तांबे का लोटा, कलश, दीपक, धूप, अगरबत्ती, कपूर, रोली, चंदन, अक्षत, सिंदूर, लाल कपड़ा, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, हल्दी और पवित्र जल का विशेष महत्व होता है।
*प्रसाद और फल-फूल की सामग्री*
प्रसाद के रूप में ठेकुआ, कसार, गुड़, चावल, गेहूं का आटा, गुड़ की खीर, दूध, घी और शुद्धता से तैयार अन्य पकवान रखे जाते हैं। फलों में केला, नारियल, सेब, संतरा, मौसमी, अमरूद, अनार, गन्ना, नींबू, सिंघाड़ा, शकरकंद और मूली सहित मौसमी फल एवं सब्जियां अर्पित की जाती हैं। इसके साथ अदरक, हल्दी और अन्य पारंपरिक सामग्री भी सूप में सजाई जाती है।
*सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा व्रत*
संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं अपने घरों को लौट गईं। अब अगले दिन प्रातःकाल उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही छठी मैया की पूजा संपन्न होगी और व्रती महिलाएं अपना कठिन निर्जला व्रत खोलेंगी।
छठ महापर्व केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि परिवार की एकजुटता, अनुशासन, स्वच्छता, प्रकृति के प्रति आभार और लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक भी है। सगरा तालाब घाट पर उमड़ी श्रद्धा और भक्ति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।