जिला पदाधिकारी ने की सभी कोषांग के वरीयपदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 29 मार्च।
आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, किशनगंज तुषार सिंगला के अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारीयों के साथ उनके कोषांग अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपस्थित नोडल पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि भारत निर्वाचन आयोग/विभाग बिहार से प्राप्त आदतन निदेशों को समग्र रूप से अध्ययन करके उसके अनुसार कार्य योजना तैयार करेंगे।
सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अपने-अपने कार्य के प्रति उत्तरदाई होंगे। निर्वाचन में निजी वाहन तथा मोटरसाइकिल के उपयोग के लिए जरूरत के अनुरूप ही ईंधन देने का निदेश दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार को निदेश दिया गया कि वीवीपीएटी के लिए सभी तरह के वाहन उपलब्ध कराएंगे।
कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्र की सूची मांगी गई ताकि उसको एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। यह भी कहा गया कि सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक के समय ही उसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा आगे निदेश दिया गया कि कंट्रोल रूम के कर्मियों को किशनगंज जिलांतर्गत सारे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर सूची के साथ उपलब्ध कराया जाए ताकि आवश्यक सूचना अविलंब जल्द प्राप्त हो सके।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ बहुत सारे आते है उन पर विशेष रूप से ध्यान देना है।साथ ही साथ अखबार न्यूज़, सोशल मीडिया पर चल रहे न्यूज, यूट्यूब पर चल रहे न्यूज/फेक न्यूज, भ्रामक न्यूज एवम् अन्य ग्रुप पर चल रहे न्यूज़ पर पैनी नजर रखने का निदेश दिया गया।
सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह को किशनगंज में लोक सभा चुनाव 2024 का सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया गया।
बता दें कि अभी तक लोकसभा चुनाव को लेकर किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने NR कटवाया।
1 मो हसीरुल,
2 मोहम्मद जावेद
3 छोटे लाल महतो
4 मुजाहिद आलम
बैठक मे नाम निर्देशन कोषांग, मतपत्र/ पोस्टल बैलट /सेवा निर्वाचन मतदाता/ETPBS कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, EVM कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, विधि- व्यवस्था कोषांग, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, जन शिकायत/ समाधान कोषांग/ कॉल सेंटर (1950) एवं प्रतिवेदन कोषांग, DEMP कोषांग, वीडियो ग्राफी /वेब कास्टिंग/ डिजिटल कैमरा कोषांग, ब्रजगृह कोषांग/ मतगणना कोषांग, कम्युनिकेशन प्लान/ हेल्पलाइन कोषांग नियंत्रण कक्ष, मीडिया कोषांग/ MCMC कोषांग, के सभी नोडल पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
====================
“26 अप्रैल दिन शुक्रवार, किशनगंज वोट के लिए तैयार”
#kishanganj_Ready_To_Vote
#SVEEP_kishanganj
#Door_to_Door_Campain
#Booth #Low_VTR
#No_Voter_To_Be_Left_ Behind
#Dial_1950
#CEO_Bihar
#ECI
#Lok Sabha_Elections_2024
मेरा वोट,मेरा अधिकार
================





















