• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
नई दिल्ली- गिरफ़्तारी चार अभियुक्तों के बयान के आधार पर हुई है, जो बाद में गवाह बन गए और फिर उन्हें माफ़ी दे दी गई: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली- गिरफ़्तारी चार अभियुक्तों के बयान के आधार पर हुई है, जो बाद में गवाह बन गए और फिर उन्हें माफ़ी दे दी गई: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

March 29, 2024
पलासी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

पलासी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

November 16, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया

November 15, 2026
पलासी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण     घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पलासी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

November 14, 2026
पलासी में छठ घाटों की तैयारी अधूरी, पिपरा कोठी और धनटोला में सफाई तक नहीं     नुना नदी के पिपरा कोठी घाट पर 200 व्रती करते हैं छठ, 10 किलोमीटर दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु; ग्रामीणों को खुद करनी पड़ेगी व्यवस्था

November 13, 2026
पलासी में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत का आरोप, निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल

पलासी में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत का आरोप, निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल

November 13, 2026
अररिया – दो लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

अररिया – दो लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

November 13, 2026
अररिया – 4.080 किलो स्मैक के साथ छह अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

अररिया – 4.080 किलो स्मैक के साथ छह अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

November 13, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी थाना क्षेत्र से पूर्व दुश्मनी को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप, दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

November 12, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी जमीन पर टाटी लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट व छिनतई के आरोप में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

November 12, 2026
अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली शराब जब्त; तस्कर फरार

अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली शराब जब्त; तस्कर फरार

November 11, 2026
अररिया – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अररिया – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

November 10, 2026
पलासी किशोरी हत्याकांड में चार दिनों के अंदर नामजद आरोपित मो. रिजवान अली गिरफ्तार किया 

पलासी किशोरी हत्याकांड में चार दिनों के अंदर नामजद आरोपित मो. रिजवान अली गिरफ्तार किया 

November 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

नई दिल्ली- गिरफ़्तारी चार अभियुक्तों के बयान के आधार पर हुई है, जो बाद में गवाह बन गए और फिर उन्हें माफ़ी दे दी गई: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

by Kumar Shrivastav
March 29, 2024
0
नई दिल्ली- गिरफ़्तारी चार अभियुक्तों के बयान के आधार पर हुई है, जो बाद में गवाह बन गए और फिर उन्हें माफ़ी दे दी गई: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 126

=क्या ये चार लोगों के बयान एक सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करने के लिए काफ़ी है? अगर शराब घोटाला हुआ है, तो इसका पैसा कहां गया?”

प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, नई दिल्ली, 28मार्च।

दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले के मामले में अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत की अवधि पहली अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।

यानी अरविंद केजरीवाल इस केस में अब सोमवार तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में बने रहेंगे. अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी।

ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की सात दिनों की रिमांड की मांग की थी लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें कोर्ट के समक्ष सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे पेश किया जाए।

केजरीवाल की मौजूदा हिरासत की अवधि गुरुवार को ख़त्म हो रही थी।उन्हें आज राउज़ एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया।
ईडी ने अपनी ताज़ा रिमांड याचिका में कहा था कि कस्टडी में पूछताछ के दौरान पांच दिनों तक उनके बयान रिकॉर्ड किए गए. ईडी ने ये आरोप लगाया है कि वे सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। ईडी की ओर से कहा गया है कि रिमांड अवधि के दौरान तीन अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

बीबीसी के क़ानूनी मामलों के संवाददाता उमंग पोद्दार के अनुसार, अदालत में इस मौक़े पर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और अन्य कई लोग मौजूद थे।

ईडी ने अदालत से केजरीवाल की हिरासत और सात दिन बढ़ाने की मांग की।

इस दौरान केजरीवाल ने अदालत से कहा कि वे रिमांड का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि वे ईडी की ओर से लगाए गए आरोपों की सारी जांच के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “असली घोटाला तो ईडी की जांच के बाद हुआ है। एक मकसद था आप को क्रश करना।एक माहौल बनाना कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया:

शरद रेड्डी के केस में शरद रेड्डी को जमानत दो कारण से मिली। सबसे पहले शरद रेड्डी ने मेरे ख़िलाफ़ बयान दिया और शरद रेड्डी ने गिरफ्तार होने के बाद 55 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया। गिरफ्तार होने के बाद 55 करोड़ रुपये के बॉन्ड शरद रेड्डी ने खरीदे और उसके बाद उसे जमानत मिल गई।इससे मनी ट्रेल साबित हो जाता है। यही पूरी जांच का मक़सद था कि एक तरफ आम आदमी पार्टी को क्रश करना। एक स्मोक स्क्रीन क्रिएट करना और पीछे से एक्सट्रैक्शन करना।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी का मक़सद आम आदमी पार्टी को दबाना है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अदालत में पेश करने से पहले केजरीवाल से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के उस बयान पर राय मांगी गई कि जेल से दिल्ली की सरकार नहीं चलेगी।

इस पर केजरीवाल ने कहा कि यह एक राजनीतिक साज़िश है, लोग इसका जवाब देंगे।

उन्होंने अदालत से कहा, “आरोप लगाया गया है कि 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा है कि मनी ट्रेल का सबूत नहीं है।

केजरीवाल ने कहा, “यह केस दो साल से चल रहा है. 17 अगस्त, 2022 को सीबीआई का पहला केस दर्ज हुआ था और 22 अगस्त को ईडी ने मामला दर्ज किया।
उन्होंने कहा, “मुझे गिरफ्तार किया गया है. ना तो किसी कोर्ट ने मुझे दोषी करार दिया है और ना ही मेरे ऊपर कोई मुकदमा चला है. ना ही मेरे ऊपर कोई आरोप तय हुआ है, ना ही मेरे ऊपर कोई आरोप लगे हैं.”

“अभी तक इस केस में सीबीआई 31,000 पेज कोर्ट में फाइल कर चुकी है और 294 विटनेस को एग्जामिन कर चुकी है. ईडी लगभग 162 विटनेस को एग्जामिन कर चुकी है और 25,000 पेज फाइल कर चुकी है. इन सारे विटनेस और कागजों को मिलाकर मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया है?”

उन्होंने कहा, “उनकी गिरफ़्तारी चार अभियुक्तों के बयान के आधार पर हुई है, जो बाद में गवाह बन गए और फिर उन्हें माफ़ी दे दी गई।क्या ये चार लोगों के बयान एक सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करने के लिए काफ़ी है? अगर शराब घोटाला हुआ है, तो इसका पैसा कहां गया?”
वहीं, ईडी की ओर से पेश वकील एएसजी एसवी राजू ने अदालत को बताया कि अरविंद केजरीवाल के बयान रिकॉर्ड किए गए, लेकिन वे गोलमोल जवाब दे रहे हैं‌। वे पूछताछ के दौरान ईडी से सहयोग नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हिरासत के दौरान केजरीवाल पासवर्ड नहीं बता रहे हैं, इस कारण डिजिटल डेटा तक एक्सेस नहीं हो पा रहा है।यदि वे पासवर्ड नहीं देते, तो ईडी को इन पासवर्ड को तोड़ना होगा।

उनके अनुसार, कोई मुख्यमंत्री क़ानून से परे नहीं होता है।

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ़्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता का आरोप है कि चुनाव से ठीक पहले बिना किसी आधार के उनके मुवक्किल को गिरफ़्तार किया गया है।

केजरीवाल पर 100 करोड़ रुपये मांगने के ईडी के आरोप पर उनके वकील गुप्ता ने कहा कि इसका जवाब तो ईडी से पूछना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब अगस्त, 2022 में मामला दर्ज किया गया, तब से अब तक कभी नहीं कहा गया कि केजरीवाल पर कोई इलज़ाम है, लेकिन अब चुनाव से पहले उन पर आरोप लगाया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा:

, “मेरा नाम सीधे-सीधे 4 स्टेटमेंट में आता है।उसे मैं आपके सामने रखने की इजाजत चाहता हूं।मेरा नाम चार जगह आ रहा है। इसका मतलब ईडी का मक़सद केवल और केवल मुझे फंसाना था। सेक्शन 50 के तीन स्टेटमेंट हैं. तीनों बराबर हैं।उनमें से एक-एक स्टेटमेंट को तवज्जो क्यों दी गई? क्या जांच की गई है कि इनमें से एक सही है और बाकी दो गलत हैं?

मैं केवल यह जानना चाहता हूं क्या यह चार स्टेटमेंट एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त हैं? शराब घोटाले का पैसा आखिर कहां है? आरोप लगाया जा रहा है कि 100 करोड़ रुपये किसी साउथ लॉबी ने शराब की पॉलिसी बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को दिए।

यह जस्टिस संजीव खन्ना का ऑर्डर है, पेज 22 के पैराग्राफ 12 में कहा गया है कि 100 करोड़ रुपये रिश्वत का मामला डिबेट के लायक है।इसका मतलब ये है कि रिश्वत का मामला संदेह है।उसके सबूत ही नहीं है।

ईडी की जांच के दो मकसद थे। पहला मकसद आम आदमी पार्टी को क्रश करना। ईडी का दूसरा मकसद था उसके पीछे एक्सटेंशन एक्सटॉर्शन रैकेट चलाना जिसके जरिए वह पैसे इकट्ठा कर रहे हैं।

Share this on WhatsApp
Share204Tweet128Share51
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया

by Om Prakash Agrawal
November 15, 2026
0

*बिरसिंहपुर पाली के सगरा तालाब पर छठी मैया की भक्ति में डूबे पाली के आम जन और SECL के मुख्य...

अररिया – दो लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

अररिया – दो लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

by Office Araria
November 13, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रानीगंज/अररिया।  अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र में दर्ज दो लूटकांडों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025
पलासी किशोरी हत्याकांड में चार दिनों के अंदर नामजद आरोपित मो. रिजवान अली गिरफ्तार किया 

पलासी किशोरी हत्याकांड में चार दिनों के अंदर नामजद आरोपित मो. रिजवान अली गिरफ्तार किया 

November 10, 2026

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
पलासी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

पलासी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

November 16, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया

November 15, 2026
पलासी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण     घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पलासी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

November 14, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • पलासी प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया
  • पलासी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
  • पलासी में छठ घाटों की तैयारी अधूरी, पिपरा कोठी और धनटोला में सफाई तक नहीं नुना नदी के पिपरा कोठी घाट पर 200 व्रती करते हैं छठ, 10 किलोमीटर दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु; ग्रामीणों को खुद करनी पड़ेगी व्यवस्था
  • पलासी में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत का आरोप, निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In