आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बौसी थानाध्यक्ष विकास पासवान सहित पुलिस बल ने बुधवार की रात्रि थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार किए गए वारंटी में लकुनमा निवासी जीतन मंडल, गुणबंती निवासी सुगानंद राय, लकुनमा निवासी शैलेंद्र यादव,भागवनपुर निवासी शिव नारायण ऋषिदेव, लकुनमा निवासी बिंदेश्वरी मुखिया शामिल है.गिरफ्तार सभी वारंटी को थानाध्यक्ष विकास पासवान ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही.





















