आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज पुलिस ने बुधवार की रात्रि थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों से छापेमारी कर आधा दर्जन अलग -अलग मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार वारंटी में थाना क्षेत्र के हांसा निवासी बिजेन राम,दिलीप सिंह ,रिंकू मंडल व नरकी निवासी पुष्कर सिंह शामिल है .तो वहीं विस्टोरिया वार्ड संख्या 15 निवासी संतोष ऋषिदेव को दस लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.जबकि शराब के नशे में रानीगंज प्रेम नगर साधु आश्रम निवासी सिकेंद्र कुमार को पकड़ा है.
पकड़ाए सभी आरोपी को थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही.





















