नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के मानुलहपट्टी चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन के शुरुआत से माहौल भक्तिमय हो गया।
इससे पूर्व विद्वान पंडितो द्वारा रामचरितमानस पाठ के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई। इसके बाद करीब आधा दर्जन कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम का अखंड जाप संकीर्तन शुरू किया गया।
हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अष्टयाम को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हरे राम , हरे राम , सीता राम की धुन से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान होता रहा।
अष्टयाम संकीर्तन में कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कीर्तन मंडली के सभापति बबलू सिंह ने किया। जबकि प्रमोद भारती कन्हैली कीर्तन ग्रुप, घनश्याम कीर्तन मंडली रजनी बभनगामा, रघुनाथपुर कीर्तन मंडली, मौजहा कीर्तन मंडली ने अपने भक्ति धुनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना झा के द्वारा मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं स्थानीय संजीव सिंह उर्फ बबलू सिंह, राजीव सिंह उर्फ बबलू सिंह, केशव सिंह, दयानंद भारती, दिलीप कुमार सिंह, संजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, रवि झा, विशाल झा, सपना झा, मुकेश यादव, बंशु, रिशु, गुणानंद झा, सीताराम यादव, सुशील पासवान, जयकुमार सिंह, विजय सिंह एवं हजारों श्रद्धालुगण मौजूद थे।
भजन कीर्तन मंडली के द्वारा भक्ति धुनों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में तब्दील कर दिया वहीं ग्रामीण बताते हैं कि अखंड अष्टयाम संकीर्तन के आयोजन होने से समाज में समरसता का भाव पैदा होता हैं। इस भागदौड़ भरी दिनचर्या के बीच इस तरह के भक्ति कार्यक्रम आयोजन होने से लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था प्रगाढ होती है जिससे लोग व्याभिचार करने से वंचित रहते हैं। लोगों में आपसी भाईचारा की वृद्धि होती है।





















