नजरिया। भरगामा।
कामयाबी गांव या शहर का मोहताज नहीं होता ऐसे हीं कामयाबी की एक इबारत भरगामा प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किमी दुर महथावा गांव का है। जहां कि बेटियों ने कामयाबी का परचम लहराते हुए यह साबित कर दिया कि बगैर आधुनिक संसाधन के भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
भरगामा प्रखंड के +2 श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय महथावा से रतन साह की पुत्री प्रिया कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा कला शंकाय में पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराई है। प्रिया कुमारी ने कुल 500 अंक में से 437 (87.4%)अंक प्राप्त किया। कौशल किशोर दास की पुत्री प्रिया भारती 431अंक,रामकुमार दास की पुत्री पोनिका कुमारी -424 अंक , शंभू दास की पुत्री
सुहानी कुमारी -402 अंक ,कोमल कुमारी- 378, मरजीना खातुन -378, सपना कुमारी 375 ,रागिनी कुमारी 357, खुशबू कुमारी 340, अंजली कुमारी -335, मो.आदिल -330 ने अंक प्राप्त किया। इस सफलता से गाँव में हर्ष का माहौल है। प्रिया कुमारी के पिता जो एक छोटे किसान है तो अन्य छात्रा ,प्रिया भारती,पोनिका ,सुहानी के पिता छोटे व्यवसायी है। इन छात्र छात्राओं ने अपने सफलता का सारा श्रेय मनीष सर ,भास्कर सर ,कुन्दन सर,पवन सर,आनंद सर आदि को दिया। इन छात्रों ने इस जोश और उत्साह को बरकरार रखते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखने का निश्चय किया।
इस सफलता को लेकर मनीष सर ने बताया बेहतर अंक लाकर छात्र-छात्राओं ने कोचिंग का मान बढ़ाया है। इन सभी छात्र-छात्राओं में एक विलक्षण प्रतिभा थी जिसको मैंने सिर्फ संवारने का काम किया है। ये सभी छात्र-छात्राएं आगे चलकर अच्छे मुकाम को हासिल करेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को लेकर मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मणिलाल भगत, पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया जयकृष्ण साह, सरपंच दशरथ प्रसाद साह, पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी प्रसाद दास, पूर्व मुखिया मिथिलेश राय,पंसस प्रतिनिधी ललन साह,समाजसेवी रघुनंदन साह आदि ने सभी छात्रों के बेहतर भविष्य का कामना किया है।





















