नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खजुरी में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चार पंखा,बिजली का दो बोर्ड,मोटर स्टार्टर की चोरी कर ली।
विद्यालय प्रधानाध्यापक मो असफाक आलम ने बताया होली की दो दिन के अवकाश के कारण सभी शिक्षक अपने घर चले गये थे। गुरुवार को विधालय खुलने पर जब विधालय पहुंचा तो देखा कमरे का ताला टूटा पड़ा है कक्ष के अंदर जाकर देखा तो चार पंखा,बिजली का दो बोर्ड,मोटर स्टार्टर को चोरों ने बीते रात चोरी कर लिया था। जिसकी सुचना भरगामा थाना को लिखित जानकारी दिया गया है बताया पूर्व में भी विद्यालय से चपाकल एवं बिजली के उपकरण की चोरी कर ली गई थी।
इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया विद्यालय मे चोरी की घटना को लेकर प्रधानाध्यापक के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर अग्रेषित कार्यवाई की जाएगी।





















