नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम कुमार शरण और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि चुनाव के समय अधिकतर मतदान केंद्र विद्यालय भवन में ही बनाए जाते हैं। इसलिए विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया। टूटे-फूटे और अव्यवस्थित भवनों को मरम्मत करने, शौचालय इत्यादि की साफ सफाई एवं दीवारों की रंगाई- पुताई का निर्देश दिया गया। बता दें की चुनाव को लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अब मतदान केंद्रों की बारी है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर कई विद्यालयों में मरम्मत और रंग रोगन का काम चल रहा है। जबकि सफाई प्रक्रिया भी आरंभ है। ज्ञात हो की गुरुवार को पदाधिकारी द्वय ने प्रखंड के बंगाल की सीमा से सेट पंचायतों और वहां स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें नलसर, चापाखोर इत्यादि विद्यालय शामिल है।





















