=दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल की कस्टडी को लेकर दिल्ली के पीएमएलए कोर्ट में फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट किसी भी वक्त फैसला सुना सकता है
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी, नजरिया न्यूज, 22मार्च
सुप्रीम कोर्ट में बार एसोसिएशन के तीन बार सचिव रहे 48वर्ष़ों से सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने कहा: करोड़ से ऊपर के घोटालेबाजों पर ईडी को पहले कार्रवाई करनी चाहिए। बड़े -बड़े घोटालेबाजों पर ईडी कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं बिना साक्ष्य के केवल गवाही के आधार पर अरविंद केजरीवाल को गिरफतार कर लेना,कानून की नजर में सभी बराबर हैं। इसकी हत्या कर दी गई है। वे ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा का यूं ट्यूब चैनल पर आज हजारों हजार लोगों से मुखातिब थे।
गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल की कस्टडी को लेकर दिल्ली के पीएमएलए कोर्ट में फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। कोर्ट किसी भी वक्त फैसला सुना सकता है।
अन्य टिप्पणियां:
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल अब भी दिल्ली के सीएम, जेल से सरकार चलाएंगे।
इंडिया गठबंधन के दलों ने कहा, बीजेपी चुनाव में हारेगी इसलिए डर कर केजरीवाल को गिरफ़्तार किया।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर कहा है कि देश के अंदर अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं।
उन्होंने कहा, “विपक्ष का कोई भी लीडर अगर बीजेपी के जुल्म के ख़िलाफ़ बोलता है तो उसके घर पर ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीबीआई आती है।ये अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। आज मैं इसलिए ये बात कह रहा हूं क्योंकि यही बात आडवाणी जी ने कही थी कि अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो जाएंगे। जहां इनकी सरकार नहीं है, वहां राज्यपालों के जरिए तंग किया जा रहा है। मैं भी उसका पीड़ित हूं।
वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा के यू ट्यूब चैनल -“दीपक शर्मा ” पर हजारों हजार देखने वाले को संबोधित करते नीचे से बाएं से सबसे नीचे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के तीन बार सचिव रहे 48वर्षों से वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक अरोड़ा
उन्होंने कहा, “ममता दीदी को हर रोज तंग किया जा रहा है।हेमंत सोरेन को गिरफ़्तार कर लिया। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जब भी कोई काम करते हैं एलजी टांग अड़ाता है। बीच में. सुप्रीम कोर्ट के जरिए सरकार चलानी पड़ रही है।हम भी सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे हुए हैं।आरडीएफ़ का 5500 करोड़ रुपये रोका हुआ है.”।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के जेल में होने का भी ज़िक्र किया।पंजाब के सीएम ने कहा, ” दिल्ली में अस्पताल बनाने वाले सत्येंद्र जैन अस्पताल में हैं। दिल्ली में स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया जेल में हैं। राज्यसभा में मोदी जी के ख़िलाफ़ उठ के बोलने वाला संजय सिंह अंदर हैं। अभी अरविंद केजरीवाल को ले गए।मुझे समझ में नहीं आता कि देश में लोकतंत्र है।मुझे तो ये शक है कि अगर इनका बस चले तो ये जन गण मन से पंजाब का नाम निकाल देंगे, इन्हें इतनी नफ़रत है पंजाब से।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सीएम ने कहा कि पार्टी जोश में है और अरविंद केजरीवाल इस संकट से बड़े नेता के रूप में उभरकर बाहर आएंगे।





















