प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, नई दिल्ली,22 मार्च।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दीं।
उन्होंने लिखा:
“आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया. सबको क्रश करने में लगे हैं. यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है. आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं. अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है. जनता जनार्दन है सब जानती है. जय हिंद.”
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद पेश किया।
ईडी ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा है, जिस पर कोर्ट ने फिलहाल फैसले को सुरक्षित रखा है, जिसे कोर्ट किसी भी वक्त सुना सकता है।
सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है.





















