पियूष रंजन सिंह, नजरिया न्यूज विशेष संवाददाता, 22मार्च।
1368 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रोल बॉन्ड खरीदकर दान करने वाली फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड की 409.92 करोड़ की चल संपत्ति ईडी अटैच की है।इस कंपनी ने अक्टूबर 2020 और जनवरी 2024 के बीच 1368 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड ख़रीदे। यह खबर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पर चल रही है।
सोशल मीडिया पर दी जा रही जानकारी के मुताबिक दो अप्रैल 2022 को एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने लॉटरी घोटाला मामले में इस कंपनी की 409.92 करोड़ की चल संपत्ति अटैच कर दी।
सात अप्रैल 2022 को कंपनी ने 100 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड ख़रीदे।
11 अप्रैल 2023 को कंपनी ने फिर 60 करोड़ रुपए के बॉन्ड ख़रीदे।
11 और 12 मई 2023 को प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्डरिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत ईडी ने फ्यूचर गेमिंग के अध्यक्ष सैंटियागो मार्टिन और अन्य लोगों के चेन्नई में आवासीय परिसरों और कोयंबटूर में व्यावसायिक परिसरों में तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान क़रीब 457 करोड़ रुपये की चल/अचल संपत्ति बरामद की गई।
छह जुलाई 2023 को कंपनी ने फिर 62 करोड़ रुपए के चुनावी बॉन्ड ख़रीदे।



















