नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
बारसोई प्रखंड के लगुवा पंचायत अंतर्गत पांचबेरिया ग्राम के एक प्रवासी मजदूर जमशेद अली (42वर्ष) की मृत्यु दिल्ली के सोनीपत इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से नीचे गिरने के चलते मंगलवार की देर शाम उसकी मृत्य हो गयी। ज्ञात हो कि मृतक अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।तथा लगभग छह माह पूर्व ही घर से परदेश गया था। वहीं अचानक दुर्घटनात्मक मृत्यु हो जाने से परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति के लाश के सामने पत्नी लगातार छातीं पीट-पीट कर रो रहीं हैं। वहीं इस संबंध में बुधवार को मृतक की पत्नी ने बताया कि मृतक रोज की भांति मंगलवार को सोनीपत इलाके में निर्माण कराये जा रहे एक बिल्डिंग के तीसरे मंजिल में काम कर रह था। इस दौरान उसका पैर फिसल जाने के कारण देखते ही देखते नीचे आ गिरा।
दुर्भाग्य से वह जहां गिरा नीचे ईंट का ढेर लगा हुआ था। जिसके चलते मोहम्मद जमशेद गिरते ही लहूलुहान हो गया। ईंटो के चलते उन्हें अधिक चोटें आई। और सिर भी फूट गया। इतना ही नहीं वहां चोट और पीड़ा के चलते तुरंत बेहोंश भी हो गया। साथी मजदूरों ने आनन-फानन में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक जमशेद कि पत्नी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात गुरुवार को उसके पैतृक गांव पांचबेरियां लाया जाएगा। गौरतलब हो कि मृतक परिवार में अकेले कमाने वाला सदस्य था। उसकी इस तरह से अकाल मृत्यु हो जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पंचायत के मुखिया काजी नजरूल इस्लाम एवं जिप सदस्य प्रतिनिधि आफताब ताज ने मृतक के आश्रितों को अविलंब उचित मुआवजा देने की मांग की है।





















