नजरिया न्यूज। भरगामा।
स्थानीय ग्रामीण अंगद पासवान, राजू मंडल, कौशिक सिंह, रंजीत पासवान, गौरव सिंह, गुड्डू यादव, रोहित पासवान ने कहा सब कुछ बदला जबकि खजुरी बाजार से चरैया होते हुए अंतरजिला के बनमनखी जाने वाली मुख्य सड़क की सुरत नही बदली। खजुरी से बनमनखी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में कहीं तिरछी कटान,तो कहीं घुटने भर गड्ढा। चार पहिया वाहन तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल है। जबकि इस मौसम की पहली बारिश ने हीं रही सही कसर निकाल दी।
इन्हौने कहा खजुरी बाजार से बनमनखी तक लगभग 20 किलोमीटर की दुरी तय करने में राहगीर को 2 घंटे का समय लगता है। यह सड़क वर्षों से जर्जर है और मरम्मत के अभाव में दम तोड़ रही है उन्होंने कहा सडक बनने के बाद कई बार सरकार बदले,मंत्री बदले,सांसद बदले,विधायक बदले,लेकिन फिर भी नहीं बदली इस सड़क की तस्वीर। कहा कि चुनाव के समय में नेताओं द्वारा सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के सामने विकास के कई दावे करते हैं,लेकिन जीतने के बाद वादा निभाना तो दुर वापस लौटकर यहां आना भी मुनासिब नहीं समझते।
दर्जनों गांव के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है यह सड़क:-
अररिया जिले के भरगामा,आदि रामपुर,मानुलहपट्टी,खजुरी,धनेश्वरी,वीरनगर पुरव,वीरनगर पश्चिम,धनेश्वरी,हरिपुरकला,विषहरीया के दर्जनों गांव के लोग प्रतिदिन खजुरी बाजार के लोग अपने कार्यों के निष्पादन के लिए इस सड़क से आवागमन करते हैं। जबकि पूर्णियां जिला के जानकीनगर थानाक्षेत्र,बनमनखी थाना क्षेत्र,मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र,श्रीनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग उक्त सड़क होकर आवागमन करते हैं।





















