नजरिया न्यूज। भरगामा।
राकेश रंजन परिहार को विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल है।
विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांतीय कार्य समिति बैठक में जिले के 30 कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें आगामी कार्यक्रम व संगठन के विस्तार को लेकर योजनाएं बनाई गई। वहीं जिला के दायित्व का घोषणा हुआ मंत्री राजकिशोर के द्वारा राकेश रंजन परिहार को विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री का दायित्व दिया गया। इस कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे एवं केंद्रीय मंत्री अमरीश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रांतीय बैठक में अररिया जिला के जिला मंत्री शुभम चौधरी, नीरज निराला, बजरंग दल जिला संयोजक संजीव साह सम्मिलित थे।
जबकि श्री परिहार को नये दायित्व मिलने पर उपाध्यक्ष दिव्यांशु यादव ,उपाध्यक्ष संजीत कुमार, मंडल मीडिया प्रभारी माधव भगत, मंत्री सोनू सिंघानिया, सहसंयोजक ज्योतिष सिंह ,मिलन केंद्र प्रमुख राजकिशोर झा ,आदित्य सिंह विकास कुमार ठाकुर, सौरभ कुमार ,गौतम कुमार ,अमित सिंह आदित्य यादव, संजीत कुमार ठाकुर, रमेश मेहता, नीतीश कुमार साह ,कुंदन कुमार नीतीश कुमार, अंकित कुमार, विवेक कुमार, मनीष कुमार ,नयन कुमार यादव ,विमलेश कुमार यादव सागर दास रामकृष्ण मेहता बादल कुमार आदि ने बधाई दिया।





















