नजरिया न्यूज़ अररिया। नगर थाना क्षेत्र के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे एक करोड़ रूपये से अधिक की हुई लूट मामले में अबतक अररिया पुलिस के हाथ खाली है! बैंक लूटकांड के जल्द उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर तीन अलग-अगल एसआईटी टीम को गठन किया गया है! एक टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व तेज-तर्रार नौ पुलिस पदाधिकारीयों को गठित एसआईटी टीम में शामिल किया गया है।
जबकी दुसरी टीम फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरू सिराज के नेतृत्व में सात तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया है!और तीसरी टीम मुख्यालय डीएसपी फकरे आलम के नेतृत्व में सात तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है।-
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है की एसआईटी टीम का गठन किया गया है! बैंक पहुंचकर एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की है और सैंपल संग्रह किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार एसआईटी टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है।जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाऐगा।
अररिया – अररिया में डांडिया नाइट पर झूमीं महिलाएं।
रेखा अग्रवाल की टीम ने किया आयोजन, सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने लिया हिस्सा। नजरिया न्यूज़ अररिया। रचना कुमारी। श्री...




















