नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा पुलिस ने मारपीट मामले में फरार दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
भरगामा थानाक्षेत्र के बीरनगर टपडा टोला से मारपीट मामले में थाना में दर्ज कांड संख्या 18/24, धारा 341,323,379,384,417 के अभियुक्त स्व नवीज के दो पुत्र क्रमश: मो सहजाद व मो फिरोज को एसआई संजय कुमार सिंह न सदल बल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने को लेकर लगातार छापेमारी की जाती है। व पुराने पेंडिंग मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।





















