नजरिया न्यूज। भरगामा।
बुधवार को हुई मुशलाधार बारिश से भरगामा एवं आसपास के किसानों के चेहरे खिल उठे है। हालाकिं बारिश के साथ तेज हवाऐं चलती रहीं जिससे आमजनों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा। इस बारिश से गेहू , मकई एव अन्य तिलहन फसलों के अलावे आम के मंजरो को काफी फायदा पहुचा है। साथ ही किसानों को पटवन का भी खर्च बच गया। कहते है कि इन दिनों आम के पेड बंपर मंजर आया है। जानकारों के मुताबिक आम के मंजरो पर बारिश का बूद गिरने से उसे फायदा पहुचा है। कहते है कि इस बार ठंड मे कोहरे नही के बराबर पडा । लिहाजा किसानों को कम पैदावार होने की आशंका सताने लगी थी। किसानों में यह आशंका घर कर गई थी कि काफी खर्च कर खेतो मे फसल तो लगा लिये। पर मौसम के इस दगाबाजी से कही उपज पर असर न पड जाए। लेकिन बुधवार को हुई बारिश से किसान प्रफुल्लित हो गये है। क्योंकि उन्हें इस बारिश से गेहू के दुसरी सिचाई करने का अतिरिक्त खर्च करने का बचत हुआ बल्कि खेतो मे नमी भी आ गई। इससे अच्छे पैदावार का आसार नजर आने लगे है।
खासकर गेहू और मक्का की फसलो को अधिक फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि वैसै कृषक जो अपनी खेतों मे लगी फसल की दूसरी सिचाई नही कर पाए थे। उनका खर्च भी बच गया। बारिश के साथ तेज हवा चलने से तापमान मे गिरावट भी आई है। दिन के तीन बजे के बाद लोगो को सूर्य का दर्शन हूआ। इससे पहले पूरा वातावरण घने काले बादलो से ढका रहा। इधर कृषक बंटी सिंह , बेचन झा , अमर चौहान , उदित झा , जीवन सिंह , सनदेव शर्मा , महेन्द्र मेहता , संजय सिंह आदि ने बताया गेहू के लिए इन दिनों पानी जरूरी था। इन लोगों ने बताया जिन किसानों ने अपने गेंहू फसल लगी खेतों मे दुसरा पटबन करने आवश्यक्ता थी। उनके लिए अमृत की बारिश हुई है। इससे लाभ ही लाभ है। उन्हे इस बारिश से सिचाई करने का अतिरिक्त खर्च करने का बचत हुआ। अब पटबन के बचे पैसो से किसान अपने खेतो मे ऊर्वरको कि छीडकाव करेगे। उल्लेखनीय है कि भरगामा प्रखंड क्षेत्र की अधिकाश भूभाग उपजाउ भूमि है। जिसमे इन दिनो किसान गेहू , मक्का , तिलहनी सहित अन्य फसल लगाये है। गेहू और मक्का की अगतीया बुआई वाली फसलों मे दुसरे पटवन तथा लेट बुआई फसलो मे पहली पटवन कि नितान्त जरूरत थी। जो इस बारिश से अमुमन पूरा होता दिख रहा है।





















