राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रधान सचिव एवं प्रमुख अधिकारियों से परिचय और संक्षिप्त विभागीय चर्चा के साथ कार्य का किया आज शुभारंभ
वीरेंद्र चौहान, विशेष संवाददाता, पटना, नजरिया न्यूज,18 मार्च।
मैं चुनौती को जिम्मेवारी में तब्दील करने की कोशिश करुंगा।भूमि विवाद का समाधान होना चाहिए।यह बात राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने आज कही। वे प्रधान सचिव एवं प्रमुख अधिकारियों से परिचय और संक्षिप्त विभागीय चर्चा के साथ मंत्रालय में कार्य का आज शुभारंभ कर रहे थे।
नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का इस मौके पर प्रधान सचिव सहित मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल ने कहा :
पार्टी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को संभालने का दायित्व मुझे सौंपा गया है। यह महत्वपूर्ण दायित्व चुनौती भरा है। क्योंकि, इस विभाग के साथ सारा समाज जुड़ा है।
उन्होंने कहा:
इस चुनौतीपूर्ण दायित्व को अवसर में बदलने की कोशिश होगी।
डॉ. जायसवाल ने कहा: भूमि सुधार विभाग की चुनौतियां मेरे लिए अवसर हैं, इसलिए भूमि विवाद की समस्याओं के समाधान का रास्ता भी निकलेगा।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रधान सचिव एवं प्रमुख अधिकारियों से परिचय के साथ -साथ विभागीय कार्यों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। 
उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल की पहचान ख्यातिलब्ध कुशल प्रशासक की रही है। दायित्वों का निर्वहन ईश्वर की पूजा मानते हुए करते हैं। सौ प्रतिशत पवित्रता और संपूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना और कराना डॉ. दिलीप जायसवाल के संस्कार की विशिष्ट विशिष्टता है। इसलिए उनके संसर्ग में आने वाला हर इंसान कर्मयोगी बन जाता है।





















