= बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनने पर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सैकड़ों जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंट किया पुष्पगुच्छ
वीरेंद्र चौहान,नजरिया ब्यूरो किशनगंज, 17मार्च।
बिहार के एनडीए सरकार में मंत्री भाजपा कोटे से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनने के बाद डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल आज अपनी कर्म भूमि किशनगंज पहुंचे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का सैकड़ों जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं दी बधायां दी। 
पूर्वाह्न में एमजीएम मेडिकल कॉलेज सभागार में अभिनंदन सह स्वागत समारोह में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा:
हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य विकसित बिहार, अपराध मुक्त एवं माफिया मुक्त बिहार बनाना है।
उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा:
ज़मीनी विवाद की समस्या दूर करानी है।अंतिम पंक्ति के व्यक्ति जो लाल कार्ड धारी हैं, उनको भूमि उपलब्ध करवाना है एक ब्लू प्रिंट तैयार कर विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।जिलों में सक्रिय भू-माफियाओं पर नकेल कसवानी है।
भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल ने संकल्प के लहजे में कहा:
किसी भी जमीन की अवैध खरीद -बिक्री अब नहीं हो सकेगी । राज्य सरकार की भूमि को चिन्हित कर अवैध कब्जा से मुक्ति दिलाना होगी। इस दौरान एक सवाल पर उन्होंने कहा:गत लोकसभा चुनाव में बिहार की 39 लोकसभा सीट पर जीत हुई थी। इस बार के लोकसभा में किशनगंज सहित बिहार के 40 लोकसभा सीट पर एनडीए की ही जीत होगी। 
उन्होंने कहा:
विधान पार्षद चुनाव क्षेत्र किशनगंज से 90 फीसदी मुस्लिम भाइयों का वोट मुझे ही मिलते आ रहें हैं और लगातार तीन टर्म से विधान पार्षद भी हूं।
उल्लेखनीय हैं कि इस अवसर पर बिहार विधान परिषद क्षेत्र पूर्णिया अररिया एवं किशनगंज के जन-प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ माला से श्री जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया।साथ ही समर्थकों एवं पार्टी नेताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाइयां दी गईं। बधाइयां देने वालों का ताता जारी रहा।
बताते चलें कि शनिवार रात्रि करीब नौ बजे मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल एमजीएम कॉलेज पहुंचे तो भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के नेतृत्व में पार्टी नेताओं द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की गयी थी और उनके आते ही उत्साहित पार्टी नेताओं ने ढोल नगारे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए स्वागत किया। मंत्री डॉ. जायसवाल एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित निज निवास पर रात्रि विश्राम किया।
रविवार सुबह से ही मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई देने वाले का तांता-सा लगा रहा। पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में भी स्वागत कार्यक्रम जारी है।
एमजीएम मेडिकल सभागार में आयोजित समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,ठाकुरगंज नगर अध्यक्ष सिकंदर पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप,रेड क्रॉस के अध्यक्ष सह एमजीएम रजिस्ट्रार डॉक्टर इच्छित भारत, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साह, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अखलाकुर रहमान, अनुपमा ठाकुर, बिजली सिंह, कुमार विशाल उर्फ डब्बा, सफी अहमद, राजा सिंह, अरविंद मंडल, मनीष कुमार, मनोज गट्टानी सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया एवं बधाइयां दीं।





















