बीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 16मार्च।
जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला हरहरिया में जिला परिषद सदस्य श्रीमती खोशी देवी के प्रस्ताव पर शुरू हुआ 5.37 लाख 700 रुपये का सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य आज लोकार्पण के साथ पूरा हो गया। लोकार्पण कार्यक्रमकी अनौपचारिकता जिला परिषद सदस्य श्रीमती खोशी देवी के द्वारा पूरा किया गया।शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने से महादलित परिवारों में खुशी देखी।

ग्रामीणों ने बताया कि देश आजाद हो गया है। आज इसकी अनुभूति हो रही है। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से 99 प्रतिशत परिवारों को असुविधाओं का शिकार होना पड़ रहा था। स्वच्छता अभियान टीवी के विज्ञापन तक सीमित था।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य के अलावा उपमुखिया मोहनलाल हरिजन, बसंत कुमार सिंह. रिंकू कुमार सिंह .सुशील कुमार , बिनेश लाल ,सुरेश लाल ,धमालु लाल, बापन कुमार ,प्रदीप कुमार, रुक्मिणी देवी ,मंगनी देवी, सुमित्रा देवी, महेंद्र रजक ,महेश लाल मांझी, उमेश लाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे l





















