नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा- धनगड़ा क्रिकेट क्लब के द्वारा 15 दिवसीय T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित किया गया। शुक्रवार को हुए फ़ाइनल मुकाबले में फारबिसगंज क्रिकेट क्लब और सिमरबनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया निर्धारित 20-20 ओवर के मैच में टाॅस फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के कप्तान भास्कर सिंह ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया सिमरबनी क्रिकेट क्लब टाॅस हारकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 188 रन बनाए उनकी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निशांत ने 44 सुधांशु ने 30 रन की पारी खेली। फारबिसगंज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए , राजेश कटेरिया ने 03 विकेट, टिंकल दो विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलने उतरी फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने काफी अच्छा खेल प्रदर्शन करते हुए 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुक़सान पर 192 रन बनाए। फारबिसगंज टीम के बल्लेबाज राजेश सिंह ने 48 व टिंकल ने 26 गेंदों पर नवाद 61 रनों की लाजवाब पारी खेलकर शिल्ड पर कब्जा किया। सिमरबनी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुधांशु व मिलन ने दो-दो विकेट लिए और सुगम ने एक विकेट चटकाए।
फाइनल के मैन ऑफ द मैच राजेश कटेरिया को दिया गया, निर्णायक केशव कुमार और चंदन थे जबकि स्कोरिंग मनीष ने किया। वहीं काॅमेंट्री दिलखुश झा और मिलन आनंद ने किया। मैच के मुख्य अतिथि अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम, नरपतगंज पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव, सिमरबनी पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव और राजु यादव, समाजसेवी प्रमोद नारायण यादव व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के मैच को संचालन कर रहे अध्यक्ष सुशांत, संजीव,पिंटू, प्रवेश, मिलन आनंद, भास्कर,केशव पाठक ने कहा टूर्नामेंट के सफल संचालन में ग्रामीण ने महती भुमिका निभाया।





















