नजरिया न्यूज। भरगामा।
रात्रि छापेमारी में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के पैकपार से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
भरगामा पुलिस ने रात्रि छापेमारी में थाना क्षेत्र के पैकपार से नंदन मंडल पिता अकाली मंडल एवं मुकेश मंडल पिता नंदन मंडल को थाना में दर्ज कांड संख्या 79/23 धारा 304 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई ए एस यादव, एएसआई गौरीशंकर यादव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने को लेकर लगातार छापेमारी की जाती है। व पुराने पेंडिंग मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।





















