नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
शुक्रवार को आबादपुर पुलिस को लूट कांड के दो अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। बता दें कि लगभग 1 महीने पहले आबादपुर थाना क्षेत्र के लगुआ गांव के निकट बंधन बैंक कर्मी से घात लगाकर सुनसान रास्ते पर हथियार की नोक पर एक लाख रुपए की लूट हुई थी। वहीं लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराध कर्मी दो की संख्या में थे। और उनके पास मोबाइल थी। इसी मोबाइल लोकेशन के आधार पर आबादपुर पुलिस ने अपने ही क्षेत्र के दो अपराध कमी को पकड़ लिया है उनके पास से लूटी हुई राशि के साथ बाइक वगैरह भी बरामद हुई है। वही पीड़ित बंधन बैंक कर्मी रिंकू यादव के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आबादपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। परंतु सफलता नहीं मिली अंततः पुलिस अधीक्षक के द्वारा आधुनिक यंत्र का सहारा लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराध कर्मी की पहचान की गई उसके बाद उन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए आबादपुर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बंधन बैंक लूट कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें ढ़ोलडांगी गांव निवसी मोहम्मद आजाद( 25) तथा उसी गांव के मोहम्मद मनखुश 24 को पकड़ा गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद आजाद के पास से 15 हजार 500 और मनसुख पास से रुपए दस हजार एवं एक बाइक बरामद किया गया है। इन्हीं दोनों ने मिलकर कांड को अंजाम दिया था तथा दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।





















