दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 01मार्च।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ध्वस्त करने के षड्यंत्रों से बचाने के लिए संवैधानिक अधिकारों का कांग्रेस पार्टी ने इस्तेमाल करते हुए क्रास वोटिंग करने वाले छह विधायकों को आयोग्य घोषित करने का आवेदन विधानसभा अध्यक्ष को दिया था। आवेदन के आलोक में सभी छह विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश ने आयोग्य घोषित कर दिया।
अब ये छह विधायक हिमाचल प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने के खेल की आशंका में शामिल नहीं हो सकेंगे। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
अररिया – राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर CJM अमरेन्द्र प्रसाद सम्मानित
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डे ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, आगामी 12 दिसंबर की लोक अदालत को...





















