• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अयोध्या – एक वर्ष के अंदर 5 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद,वेटिकन सिटी और मक्का भी छूटेंगे पीछे-25 हजार करोड़ के टैक्स कलेक्शन के आसार

अयोध्या – एक वर्ष के अंदर 5 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद,वेटिकन सिटी और मक्का भी छूटेंगे पीछे-25 हजार करोड़ के टैक्स कलेक्शन के आसार

January 24, 2024

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 29, 2026
सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन

October 28, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 28, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 27, 2026
पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

October 27, 2026
पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

October 27, 2026
सिकटी के धुमगढ़ में धुमधाम से मनी लक्ष्मी पूजा, भव्य मेला का भी आयोजन, भक्ति जागरण का कार्यक्रम आज, विधायक विजय कुमार मंडल करेंगे उद्घाटन

सिकटी के धुमगढ़ में धुमधाम से मनी लक्ष्मी पूजा, भव्य मेला का भी आयोजन, भक्ति जागरण का कार्यक्रम आज, विधायक विजय कुमार मंडल करेंगे उद्घाटन

October 27, 2026
सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित

सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित

October 27, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा केएन डिग्री कॉलेज बखरी का पूर्णिया विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, 2027-31 की संबद्धता को लेकर जांच

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा केएन डिग्री कॉलेज बखरी का पूर्णिया विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, 2027-31 की संबद्धता को लेकर जांच

October 27, 2026
सिकटी – सिकटी के बरदाहा हाई स्कूल में POCSO एक्ट के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिया गया ‘बोलो, बचाओ, बताओ’ का मंत्र

सिकटी – सिकटी के बरदाहा हाई स्कूल में POCSO एक्ट के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिया गया ‘बोलो, बचाओ, बताओ’ का मंत्र

October 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 31, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अयोध्या – एक वर्ष के अंदर 5 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद,वेटिकन सिटी और मक्का भी छूटेंगे पीछे-25 हजार करोड़ के टैक्स कलेक्शन के आसार

by Kumar Shrivastav
January 24, 2024
0
अयोध्या – एक वर्ष के अंदर 5 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद,वेटिकन सिटी और मक्का भी छूटेंगे पीछे-25 हजार करोड़ के टैक्स कलेक्शन के आसार
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 1,080

कपिल देव सिंह, नजरिया न्यूज ब्यूरो , उतर प्रदेश, 23 जनवरी।

अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला की उनके भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सोमवार को हो चुका है। मंगलवार से रामभक्तों को श्रीरामलला के दर्शन भी मिलने लगे हैं। हजारों की संख्या में इस ऐतिहासिक उत्सव में भाग लेने पहुंचे श्रद्धालु जय श्रीराम और सीताराम का नारा लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धा की दृष्टि से यह ऐतिहासिक अवसर रहा, साथ ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी यह बड़ा अवसर बनने जा रहा है। कई देशी और विदेशी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अयोध्या आने वाले समय में न सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि दर्ज करने जा रहा है, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई प्रदान करने वाला है। सीएम योगी और पीएम मोदी ने जिस तरह व्यापक विकास के जरिए अयोध्या धाम की तस्वीर बदली है, उसी तरह आने वाले समय में अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश और देश की तकदीर बदल सकता है। पूरी संभावना है कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सीएम योगी के संकल्प को पूरा करने में अयोध्या धाम एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

2024-25 में 25 हजार करोड़ के टैक्स कलेक्शन की संभावना
मंदिर निर्माण से जुड़ी रही कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने दावा किया है कि नवनिर्मित राम मंदिर अगले एक हजार साल तक बना रहेगा। इसकी इंजीनियरिंग ऐसा किया गया है कि यह एक हजार साल से भी ज्यादा समय तक डैमेज नहीं हो सकता। जाहिर है इसका इकॉनमिक इम्पैक्ट भी बड़ा होने वाला है। हाल ही में एसबीआई रिसर्च ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि राम मंदिर और अन्य टूरिज्म सेंट्रिक इनीशिएटिव्स के कारण उत्तर प्रदेश को 2024-25 में 25 हजार करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन होने की उम्मीद है। इसमें अयोध्या सबसे अहम फैक्टर होगा। राम मंदिर बनने के बाद न सिर्फ उत्तर प्रदेश और देश के अंदर बल्कि दुनिया के कई हिस्सों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जो यहां टूरिज्म को लेकर एक बड़ा बूस्ट साबित होगा। दावा किया जा रहा है कि टूरिज्म में होने वाली वृद्धि से उत्तर प्रदेश इस वर्ष करीब 4 लाख करोड़ रुपए और अमीर हो जाएगा।

प्रतिवर्ष 5 करोड़ श्रद्धालुओं के अयोध्या आने का अनुमान
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मेगा इकॉनमिक ऑब्जर्वेशन की जा रही है। स्टॉक मार्केट रिसर्च फर्म जेफरीज का दावा है कि अयोध्या धाम श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में वेटिकन सिटी और मक्का को भी पीछे छोड़ देगा। वेटिकन सिटी कैथोलिक का सबसे पवित्र स्थान है, जहां हर साल लाखों लोग आते हैं। इसी तरह सऊदी अरब का मक्का, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों की आस्था का सबसे प्रमुख स्थान है। यहां भी लाखों लोग हर साल विजिट करते हैं। ये दोनों स्थान कई वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में सबसे आगे रहे हैं और यहां प्रति वर्ष करीब 3 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं। दावा है कि राम मंदिर की वजह से अयोध्या धाम इन दोनों को पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या टूरिज्म का एक बड़ा हॉट स्पॉट बनने जा रहा है और यहां एक वर्ष के अंदर 5 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। जेफरीज ने ये भी कहा है कि हजारों करोड़ खर्च करके अयोध्या धाम में निर्मित नए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, टाउनशिप और रोड कनेक्टिविटी के साथ ही नए होटल्स के निर्माण से यहां का परिदृश्य बदल चुका है। इससे उत्तर प्रदेश का भारत के मानचित्र पर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में दूसरा स्थान और मजबूत होगा।

वार्षिक आय के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ेगा अयोध्या धाम
रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ अयोध्या धाम की वार्षिक आय में भी वृद्धि होगी। अभी देश में आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी से राज्य को 1200 करोड़ रुपए की आय होती है। तिरुपति बालाजी में हर वर्ष 2.5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी तरह वैष्णो देवी में प्रतिवर्ष 80 लाख लोग जाते हैं, जहां से 500 करोड़ रुपए का टूरिज्म बूस्ट मिलता है। आगरा ताज महल में 70 लाख लोगों के पहुंचने से 100 करोड़ तो आगरा फोर्ट में 30 लाख लोगों के माध्यम से 27.5 करोड़ रुपए की वार्षिक आय होती है। वेटिकन सिटी और मक्का की बात करें तो मक्का में प्रति वर्ष 2 करोड़ लोग आते हैं, जिससे सऊदी अरब को 12 बिलियन डॉलर की वार्षिक आय होती है, जबकि वेटिकन सिटी में 90 लाख लोग प्रतिवर्ष आते हैं जिनसे 315 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय होती है।

अयोध्या की वजह से यूपी के अन्य धार्मिक स्थलों की भी बढ़ेगी आय
एक अन्य अनुमान के अनुसार प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। यह संख्या जल्द ही 3 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो प्रतिवर्ष 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या पहुंचा प्रत्येक श्रद्धालु यदि 2500 रुपए भी खर्च करता है तो केवल अयोध्या की स्थानीय अर्थव्यवस्था में 25000 करोड़ रुपए शामिल होंगे। यह श्रद्धालु अयोध्या जाते हुए वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर एवं मथुरा में बांके बिहारी मंदिर आदि में भी दर्शन के लिए अवश्य जाएंगे। इस प्रकार, वाराणसी एवं मथुरा की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रतिवर्ष लगभग एक लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त खुराक प्रत्यक्ष रूप से मिल सकती है। इस प्रत्यक्ष खुराक का स्थानीय अर्थव्यवस्था पर लगभग 5 गुना चक्रीय असर भी हो सकता है जो अंततः भारत के आर्थिक विकास में ही जुड़ने जा रहा है। धार्मिक पर्यटन से यातायात, होटल, स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर निर्मित होते हैं। इससे भी स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलता है। इटली, फ्रांस, अमेरिका, यूएई, स्विटजरलैंड आदि ने पर्यटन के बलबूते पर अतुलनीय आर्थिक विकास किया है और अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित श्रेणी की अर्थव्यवस्था बना दिया है। इसी प्रकार अब अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत भी इस श्रेणी के देशों में शामिल होने जा रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था में विकास दर 10 प्रतिशत के पार जा सकती है।

Share this on WhatsApp
Share199Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

by Om Prakash Agrawal
October 29, 2026
0

अवैध पैकारी से बड़ रही अंग्रेजी शराब दुकानों की संख्या और लोगों में नशे की लत आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली...

सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन

सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन

by Office Araria
October 29, 2026
0

सिकटी, अररिया। सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीरा गांव के खुटहारा मोड़ के समीप दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को PDJ (प्रीतम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 29, 2026
सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन

सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन

October 29, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 29, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल
  • सिकटी – सिकटी में PDJ इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेडर्स का शुभारंभ, पूर्व प्रत्याशी डॉ. शत्रुघ्न मंडल ने किया उद्घाटन
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In