नजरिया न्यूज पूर्णियां। लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे गजल सम्राट गायक पंकज उधास जी का निधन भारतीय कला एवं संगीत के क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
ई होम्स पैनोरमा में आयोजित शोक एवम श्रद्धांजलि सभा में उक्त बात पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि पंकज उदास जी के असामयिक स्वर्गारोहण से भारतीय ग़ज़ल संसार में वीरानी और वैश्विक संगीत की दुनिया में गहरी उदासी छा गई।72 साल की उम्र में लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास ने आखिरी सांस ली और कर दी गजल गायकी के शहंशाह ने आंखें नम। ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पूर्णिया/पटना – राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चित्रकार ध्रुव कुमार सम्मानित, पुरस्कार व प्रमाणपत्र से नवाजे गए
नजरिया न्यूज़, पूर्णिया/पटना। राजधानी पटना स्थित ललित कला अकादमी में आदया आर्ट एंड फिल्म द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी-2026 (3 से 7 अगस्त)...






















