संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र की रामनगर पंचायत के कुम्हिया वार्ड संख्या तीन में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता बीबी आसमां के आवेदन पर पलासी थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना बीते एक सितंबर की बताई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीबी आसमां ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर बीबी नाहिदा, मो. दाऊद, मो. साहिल और बीबी सायबा एक साथ उनके घर पहुंचे और उनके नाती को पकड़कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और मारपीट की। साथ ही, उनके गले से चांदी के जेवर सहित अन्य सामान जबरन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराने में हुई देरी का कारण पंचायती होना बताया है। इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।




















