संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के धनगांवां गांव में खेत में काम करने के दौरान हुए विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में धनगांवां वार्ड संख्या 3 निवासी दयानंद मंडल ने पलासी थाना में आवेदन देकर पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, चांदी का हार छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।आवेदन के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे दयानंद मंडल अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान राजेंद्र मंडल, राजीव कुमार मंडल और अन्य लोगों के साथ खेत में काम करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर सभी लोग मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर
सुनकर दयानंद मंडल के भतीजे मनोहर मंडल बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान हेमंत कुमार ने कुदाल से हमला कर मनोहर को घायल कर दिया। वहीं राजीव कुमार पर उनका गला दबाने का आरोप लगाया गया है।दयानंद मंडल ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि बीच-बचाव करने के दौरान राजेंद्र मंडल, गोलू और ओम कुमार ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बचाने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई तथा उसके गले से छह भर चांदी का हार छीन लेने की शिकायत की गई है। पीड़ित ने सभी आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।





















